उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से गन्ना किसानों को दीपावली का तोहफा, 18.66 करोड़ की अतिरिक्त राशि खातों में भेजी गई

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read

कवर्धा। दीपावली के पहले गन्ना किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में पेराई सीजन 2023-24 के गन्ना किसानों को 18.66 करोड़ रुपये की अतिरिक्त रिकवरी राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई। इस पहल से जिले के 12,052 गन्ना किसानों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

किसानों का कहना है कि यह धनराशि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगी और उनके लिए दीपावली का त्यौहार और भी खुशहाल बना देगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार और उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे फैसले किसानों की भलाई के लिए बेहद जरूरी हैं, जो उनके परिश्रम का सही मूल्य दिलाते हैं।

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के महाप्रबंधक श्री शर्मा ने बताया कि पेराई सीजन 2023-24 के दौरान किसानों से लगभग 3.88 लाख मीट्रिक टन गन्ना खरीदा गया और इससे 4.33 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया। किसानों को पहले ही एफआरपी के तहत 113.52 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका था, और अब अतिरिक्त रिकवरी राशि के रूप में 18.66 करोड़ रुपये दीपावली से पहले उनके खातों में स्थानांतरित किए गए हैं।

इस फैसले का स्वागत करते हुए किसानों ने कहा कि यह पहल न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करेगी, बल्कि प्रदेश में कृषि क्षेत्र को भी मजबूती देगी। दीपावली की इस सौगात से न सिर्फ उनके घरों में खुशहाली आएगी, बल्कि वे आने वाले सीजन के लिए और उत्साहित महसूस करेंगे।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page