Raipur : सीएम से मिले साधराम यादव के परिजन, सरकारी नौकरी का मिला आश्वासन..!

साधराम यादव हत्याकांड की जांच अब NIA के हाथों सौपने का आदेश दे दिया गया है।

Rupesh Yadav
2 Min Read
सीएम साय एवं डिप्टी सीएम विजय शर्मा से मुलाकात करते साधराम यादव कर परिजन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शनिवार को स्व.साधराम यादव के के परिजनों ने मुलाक़ात की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा इन लोगो को लेकर सीएम हॉउस पहुंचे थे। साय ने स्व. साधराम यादव की पत्नी प्रमिला से कहा की आपके परिवार के लिए आर्थिक सहयोग दिया जायेगा।

साधराम यादव के परिजनों से मिले सीएम साय

सीएम साय के साथ कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी साधराम यादव के परिजनों से मिले। इस दौरान सीएम साय ने साधराम यादव के परिवार से बात करते हुए कहा कि साधराम की इस निर्मम हत्या से पूरा छत्तीसगढ़ एक समान रूप से आहत हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि साधराम के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी, इस मामले की जांच NIA को सौंप दी गई है। साधराम के हत्यारे NIA की सूक्ष्म जांच से बच नहीं सकता। साधराम को न्याय मिलकर रहेगा।

साधराम के परिवार को सरकार देगी आर्थिक सहयोग 

सीएम साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांत राज्य है, यहां पर किसी भी ऐसे तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो यहां के शांत माहौल को अशांत करेंगा। ऐसे मामलों को सख्ती से निपटाया जाएगा। इसके साथ ही सीएम साय ने साधराम यादव की पत्नी प्रमिला से कहा कि सरकार उनके परिवार को आर्थिक सहयोग देगी। सीएम साय ने बताया कि उनके परिवार को एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के लिए एक प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के लिए आश्वस्त किया गया।

Share This Article

You cannot copy content of this page