3 सितंबर आज का राशिफल के अनुसार धनु राशि वालों का रुका हुआ निजी काम पूरा हो सकता है। मकर राशि वालों के दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। बिजनेस में नए एग्रीमेंट भी हो सकते हैं। मीन राशि वालों को उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
मेष
सकारात्मक: कोई नया संपर्क बनेगा, जो कि लाभदायक रहेगा। आपका रहन-सहन और बोलचाल का तरीका दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। खास तौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा, और वे हर परिस्थिति में उचित सामंजस्य बनाए रखेंगी।
नकारात्मक: पारिवारिक व्यवस्था पर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें, क्योंकि इससे घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती है। युवा वर्ग ध्यान रखें कि थोड़ी सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। घर के बड़े सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें।
व्यवसाय: नौकरी और बिजनेस में मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में ज्यादा मनन-चिंतन करने की जरूरत है। अपनी योजनाएं सीक्रेट रखें। कामकाज को लेकर यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
लव: पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।
स्वास्थ्य: स्वस्थ रहने के लिए उचित आराम भी लेना जरूरी है। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं।
भाग्यशाली रंग: केसरिया
भाग्यशाली अंक: 7
वृष
सकारात्मक: यह लाभकारी समय है। उद्देश्य की पूर्ति होगी और अनुभवी लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आज दौड़-धूप की अधिकता रहेगी, परंतु सफलता मिलने की खुशी में थकान हावी नहीं होगी। कोई अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
नकारात्मक: किसी भी सरकारी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा न छोड़ें, क्योंकि किसी प्रकार की पेनल्टी लग सकती है। पैतृक मामलों का अभी और अधिक उलझने की आशंका है। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर ही रखें।
व्यवसाय: व्यवसायिक व्यवस्था बेहतर होगी। कर्मचारियों का सहयोग रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और सफल होंगी। नौकरी में लक्ष्य प्राप्त कर लेने से राहत मिलेगी।
लव: जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत सुकूनदायक रहेगा। आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य: किसी भी तरह का जोखिम लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। गिरने या चोट लगने की आशंका है। आज वाहन न चलाएं तो उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग: आरेंज
भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन
सकारात्मक: आज कोई खास प्रयोजन हल होने वाला है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपको परेशानियों से राहत दिलाएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा और करियर से संबंधित दिक्कतों का समाधान मिलेगा, जिससे वे अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे।
नकारात्मक: ध्यान रखें कि ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति न बने, और इसके लिए आपको ही उचित प्रयास करने होंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे युवा अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें।
व्यवसाय: व्यवसाय संबंधी खास जानकारी मिल सकती है। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भी आपके व्यवसाय में सहायक साबित होगी। इनकम सामान्य रहेगी। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे।
लव: भावुकता और मधुरता दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ाएंगी। घर में खुशहाली रहेगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पित्त प्रकृति के लोग अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 6
कर्क
सकारात्मक: आपसी सामंजस्य से परिवार में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। बच्चों के कामों में मदद करने से उनमें सुरक्षा की भावना आएगी। विचारों का आदान-प्रदान उन्हें नई दिशा दे सकता है। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उसका समाधान मिलेगा।
नकारात्मक: धन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी को भी बिन मांगे सलाह न दें, वरना इसका खामियाजा आपको ही भुगतना पड़ सकता है। संतान का मनोबल बनाए रखने के लिए उनके साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
व्यवसाय: कारोबार में कई तरह की संभावनाएं सामने आएंगी। पार्टनरशिप का विचार है तो देर न करें, समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को विशेष अधिकार मिल सकते हैं, साथ ही कार्यभार भी बढ़ेगा।
लव: पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार का कोई महत्वपूर्ण कार्य आपके मार्गदर्शन में पूर्ण होगा। प्रेम प्रसंग सुकूनदायक रहेंगे।
स्वास्थ्य: बहुत अधिक व्यस्तता के कारण थकान जैसी स्थिति अनुभव होगी। साथ ही गर्मी से भी अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 8
सिंह
सकारात्मक: कहीं पैसा उधार दिया है, तो उसकी वापसी संभव है। आप अपनी सोच और बुद्धिमत्ता से हर समस्या का हल प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। किसी संत या गुरु के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। बच्चे आज्ञाकारी बने रहेंगे।
नकारात्मक: बहुत अधिक व्यावहारिक हो जाना संबंधों में खटास ला सकता है। कभी-कभी आपके अंदर अहम की भावना उत्पन्न होने से आपके बनते काम बिगड़ जाते हैं। इसलिए अपने स्वभाव में सहजता बनाए रखना आवश्यक है।
व्यवसाय: व्यवसाय में आपका काम करने का जोश और जज्बा बेहतरीन सफलता देने वाला है। सहकर्मी और अधीनस्थ कर्मचारियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। इस समय किसी भी गैरकानूनी काम से बचें। बुरी तरह फंस सकते हैं।
लव: पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन यह बाद में आपसी संबंधों को और मजबूत करेगी। सिर्फ एक-दूसरे का सम्मान करें। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य: पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा और आप अपने आपको पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 2
कन्या
सकारात्मक: आत्म अवलोकन करते रहें। आज आप बहुत भावुक होंगे। आपका दूसरों के प्रति सहयोग और मदद करना आपके मान-सम्मान को और बढ़ाएगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगेगा।
नकारात्मक: नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों का हस्तक्षेप रहेगा, जिससे आपके बनते कार्यों में विघ्न आ सकता है। अपने स्वभाव में सहजता बनाए रखें। सेविंग भी कुछ कम रहेगी। परंतु यह समय शांति से व्यतीत करने का है।
व्यवसाय: बिजनेस को लेकर सकारात्मक गतिविधियां होंगी, लेकिन अपने संपर्कों का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। मीडिया और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को और अधिक समझने में समय लगाएं।
लव: घर के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका बन सकता है।
स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से कुछ कमजोरी रहेगी। अपने खान-पान के प्रति लापरवाही न बरतें।
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 9
तुला
सकारात्मक – दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें, इससे परिवार में खुशी रहेगी। घर बदलने की योजना है तो शुभ समाचार मिल सकता है। किसी मांगलिक कार्य की योजनाएं बनेंगी।
नकारात्मक – दूसरों की सलाह पर ध्यान देने की बजाय अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें और लापरवाही से बचें। अपने संपर्क सूत्रों का दायरा और अधिक विस्तृत करने की आवश्यकता है। किसी तरह की उधारी करनी पड़ सकती है।
व्यवसाय – अगर व्यवसाय में कोई परेशानी चल रही है तो अनुभवी के मार्गदर्शन से सुलझ जाएगी। नया काम शुरू न करें। स्टाफ से पेपर वर्क में गलती हो सकती है, सावधान रहें। सरकारी नौकरी में कार्यभार अत्यधिक रहेगा।
लव – परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य खुशनुमा और सुकून भरा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें।
स्वास्थ्य – ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग रेगुलर चेकअप करवाएं और उचित आराम भी लें।
भाग्यशाली रंग – आसमानी
भाग्यशाली अंक – 5
वृश्चिक
सकारात्मक – यह समय फायदेमंद है। परिवारिक सदस्यों के साथ घर की सुख-सुविधाओं संबंधी गतिविधियों में सुखद समय बीतेगा। आप अपने किसी काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों का सहारा लेंगे, जिसमें सफलता मिलेगी।
नकारात्मक – संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रह सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आपकी समस्या का समाधान करेगा। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर आराम नहीं कर पाएंगे। कोर्ट केस संबंधी मामला आपसी सहमति से हल हो सकता है।
व्यवसाय – निजी वजह से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन फिर भी फोन और संपर्कों के माध्यम से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में फाइलें और पेपर वर्क को पूरा करने में ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव – घर के सभी सदस्य अपनी व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रहेंगे, लेकिन बड़े बुजुर्गों के सहयोग से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य – कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों के लिए भी अवश्य निकालें। थकान और तनाव के कारण शारीरिक कमजोरी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग – बादामी
भाग्यशाली अंक – 8
धनु
सकारात्मक – आपका रुका हुआ निजी काम पूरा हो सकता है, जिससे आप मानसिक शांति अनुभव करेंगे। पारिवारिक और आर्थिक गतिविधियों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। कठिन से कठिन कार्य में आप अपने दृढ़ निश्चय से सफलता प्राप्त करेंगे।
नकारात्मक – समय अनुसार कोई भी निर्णय लें। जल्दबाजी और आवेश में आकर आपकी व्यक्तिगत कार्यों और संबंधों में रुकावट आ सकती है। करियर और व्यक्तिगत कार्यों में अपने अहम को आड़े ना आने दें, अन्यथा बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।
व्यवसाय – आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली के कारण नई पार्टियों के साथ संपर्क बनेंगे और व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे, जो आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए स्थिति यथावत रहेगी।
लव – किसी भी असमंजस की स्थिति में परिवार जनों का सहयोग लेना आपके लिए सहायक रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य – थोड़ी बहुत खांसी, जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। सावधानी से बचाव संभव है।
भाग्यशाली रंग – केसरिया
भाग्यशाली अंक – 3
मकर
सकारात्मक – दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी और आप सुकून से अपनी दिनचर्या व्यतीत करेंगे। कोई भी काम करने से पहले उसकी गहराई से छानबीन अवश्य करें, इससे उत्तम परिणाम मिलेंगे। आत्म चिंतन और मनन से अपनी उलझी हुई समस्याओं का समाधान मिलेगा।
नकारात्मक – किसी भी असमंजस की स्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से मनन करें। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्या आने से तनाव रह सकता है। इस समय धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने परिवार पर न होने दें।
व्यवसाय – बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। आपकी मेहनत और सूझबूझ से सभी काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। पार्टनरशिप के कामों में पारदर्शिता रखें। वित्तीय मामलों में सुधार होगा। ऑफिस का माहौल यथावत रहेगा, धैर्य रखें।
लव – दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य की कमी से तनाव रह सकता है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और घर में मधुरता बनाए रखें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। खांसी, जुकाम और इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग – क्रीम
भाग्यशाली अंक – 3
कुंभ
सकारात्मक – दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाने के लिए अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करें, इससे आपको खुशी महसूस होगी। किसी मनोरंजक यात्रा संबंधी प्लानिंग भी हो सकती है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी।
नकारात्मक – कभी-कभी आपका जिद्दी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना आवश्यक है। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपका सहयोग होना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय – बिजनेस में पैसों के लेनदेन में कागजी काम ध्यान से करें। पारदर्शिता रखना आवश्यक है। गैर सरकारी कामों में दिलचस्पी लेने से नुकसान हो सकता है। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है।
लव – पारिवारिक वातावरण कुछ व्यवस्थित रहेगा। व्यापार के साथ-साथ घर में भी समय देने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य – परंपरागत दिनचर्या को अपनाना स्वास्थ्य के लिए उचित है। असंतुलित खानपान के कारण पेट दर्द व गैस की समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – पीला
भाग्यशाली अंक – 5
मीन
सकारात्मक – परिवार में आपसी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे किसी की मध्यस्थता से दूर हो जाएंगे। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से धन संबंधी परेशानी हल हो जाएगी।
नकारात्मक – कामकाज और परिवार के बीच सामंजस्य बनाकर रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा। अपने नजदीकी मित्रों और संपर्क सूत्रों के साथ संबंधों को और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करें। किसी संबंधी की समस्या के समाधान में उसकी सहायता करनी पड़ सकती है।
व्यवसाय – कारोबारी विस्तार संबंधी कोई योजना हाथ में आएगी, जिसे पूरी एकाग्रता से पूरा करें। यह भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। व्यवसाय में सहयोगियों की मदद से आप अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे।
लव – पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति विश्वास और अधिक नजदीकी लाएगा।
स्वास्थ्य – नकारात्मक विचारों के कारण तनाव रहेगा और शारीरिक क्षमता में भी कमी महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग – लाल
भाग्यशाली अंक – 1