कवर्धा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 32 पौवा देशी शराब बरामद

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read

कवर्धा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 पौवा देशी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत 2880 रुपये आंकी गई है। इस मामले में आरोपी अर्जुन लांझी (52 वर्ष), निवासी ऊर्जा पार्क, मजगांव रोड, कवर्धा, को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कवर्धा थाना क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों और अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, और उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/क्राइम) श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह त्वरित कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 12 सितंबर 2024 को कवर्धा थाना की टीम अवैध जुआ, सट्टा और आबकारी संबंधी गतिविधियों पर निगरानी के लिए टाउन/देहात क्षेत्र में निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मजगांव रोड तिराहे पर एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापा मारा और आरोपी अर्जुन लांझी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से सफेद बैगनी रंग के थैले में 32 पौवा देशी शराब बरामद की, जिसे वह बेचने के लिए रखे हुए था। पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब बिक्री की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर ज्यूडिश्यल रिमांड पर भेजा है।

इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों में प्र.आर. वसीम अली, बालक दास टंडन, सुनील माहिरे, आरक्षक जीत चंद्रवंशी, जलेश धुर्वे, लक्ष्मण सिंह, और अजय वैष्णव शामिल थे। थाना कोतवाली पुलिस ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी ऐसे अवैध कार्यों और अपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page