पांडातराई: रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर एबीवीपी ने आयोजित की संगोष्ठी और चित्रांकन प्रतियोगिता

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read

पांडातराई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई पांडातराई द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर स्त्री शक्ति दिवस के रूप में संगोष्ठी और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरहट्टा में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रदेश सहमंत्री तुषार चंद्रवंशी, प्राचार्य भास्कर सर और नगर मंत्री खेमलाल साहू ने स्वामी विवेकानंद, मां सरस्वती और रानी लक्ष्मीबाई के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

रानी लक्ष्मीबाई के साहस पर हुई चर्चा 

छात्राओं को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अनिल वर्मा ने रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “आज की छात्राओं को भी रानी लक्ष्मीबाई की तरह साहसी और संकल्पित बनने की जरूरत है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई ने अदम्य साहस का परिचय दिया और झांसी की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।”

प्रदेश सहमंत्री तुषार चंद्रवंशी ने रानी लक्ष्मीबाई के योगदान को विस्तार से बताते हुए विद्यार्थियों को उनके विचारों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एबीवीपी के मिशन साहसी और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।

एबीवीपी के प्रयासों की सराहना

प्राचार्य भास्कर सर ने एबीवीपी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रेरित करने के साथ-साथ रानी लक्ष्मीबाई जैसी महान विभूतियों के विचारों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया उत्साह

इस अवसर पर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व और साहस को चित्रित किया।

कार्यक्रम में एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुलसी यादव, मिथलेश साहू, नगर सहमंत्री बीरेंद्र बघेल, कलेश्वर महेद, अजय साहू, गोपाल, रामू, मानस, युगल, मुन्ना, टेकराम, राधेश्याम, मोनू, प्रियंका, प्रिया और हर्षिता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page