CGBSE: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 10वीं और 12वीं के वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानिए कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

Pushpraj Singh Thakur
1 Min Read

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दी है। 12वीं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी, जबकि 10वीं हाई स्कूल परीक्षा 2 मार्च से आरंभ होगी। प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से 12 मार्च तक होंगे। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12.15 मिनट तक आयोजित होंगी।

2024 में 10वीं में 3,47,000 और 12वीं में 2,62,000 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे, जिनके लिए 2400 से अधिक परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं। 2023 में 10वीं में 3,37,293 और 12वीं में 3,27,935 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो गए थे, और उनके लिए 2400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page