यादों के संग ज्ञान का संगम: पीएम श्री सेजस पोड़ी में एलुमनी मीट ने रचा आत्मीय माहौल

Pushpraj Singh Thakur
3 Min Read

कवर्धा। शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह रिश्तों, अनुभवों और यादों से भी समृद्ध होती है। इसी भावना को जीवंत करते हुए पीएम श्री सेजस पोड़ी में “एलुमनी मीट (पुरानी यादें)” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जहां पूर्व छात्र-छात्राओं और वर्तमान विद्यार्थियों का एक भावनात्मक संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्ला सर द्वारा विधि-विधान से मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं में अनिल वर्मा, शेख साहू, सतीश नट, अनिल चंद्रवंशी, भूपेंद्र, अंजली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही प्राचार्य संजय कुमार गुप्ता, शाला विकास समिति के अध्यक्ष वेद साहू, डॉ. टी.एस. अवस्थी, भागीरथी पात्रे, संतोष वर्मा, टूमन कोसले, एल. वर्मा, रामफल चंद्रवंशी, अवस्थी सर, पारिक सर, एस.के. प्रजापति, कोठारी, एस.एन. वर्मा, क्षिप्रा पांडे मैम, अद्वितीय केसरवानी, खटकर मैम, धुरी मैम, एल.एन. चंद्राकर, आसिफ सर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस आयोजन में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही “स्वस्थ आहार, स्वस्थ जीवन” विषय पर भी प्रमाण पत्र वितरित कर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि बैंकिंग विषय के विद्यार्थियों की इंटर्नशिप रही, जिसमें जमोत्री साहू, केश, राकेश, ज्योति और नेहा को छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में 10 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने एटीएम से पैसे निकालना, बैंक में लेन-देन की प्रक्रिया, लॉकर रूम की कार्यप्रणाली जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां व्यवहारिक रूप में सीखी। इस दौरान ब्रांच मैनेजर वरुण कुमार द्विवेदी एवं स्टाफ सदस्य राजू चंद्रवंशी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन बैंकिंग प्रभारी एवं व्यावसायिक शिक्षक सुरेश कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शासन के निर्देशानुसार सभी गतिविधियां सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और जुड़ाव की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन को उत्साह, सीख और यादों से भरपूर अनुभव बताया।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page