कवर्धा: बैगा बाहुल्य क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर में हुआ 127 ग्रामीणों का निशुल्क इलाज

दूरस्थ आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read

कबीरधाम: कवर्धा जिले के अति पिछड़े और बैगा बाहुल्य क्षेत्र दलदली (बोड़ला) में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार तथा खंड चिकित्सा अधिकारी विकासखंड बोड़ला के मार्गदर्शन में हेल्पएज इंडिया बालको दलदली के सहयोग से 10 अलग-अलग ग्रामों में आयोजित किया गया।

शिविर में कुल 127 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। गैर-संचारी रोग कार्यक्रम के तहत 67 लोगों की जांच हुई, जिसमें 27 लोग उच्च रक्तचाप, 19 लोग मधुमेह, 37 बुखार, 11 यूटील, 23 दाद-खाज-खुजली, 47 सर्दी-खांसी, 13 पेट दर्द और 20 रक्त जांच से संबंधित रहे। इसके अलावा, संभावित 3 क्षय रोगी, 6 जोड़ों के दर्द के मरीज और 6 मलेरिया जांच के भी मामले सामने आए।

शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम सिंह राजपूत, सेक्टर प्रभारी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला/पुरुष) समेत स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम ने सेवाएं दीं।

ग्रामीणों के लिए राहतभरा कदम

स्वास्थ्य सुविधाओं की सीमित पहुंच वाले इस क्षेत्र में आयोजित यह शिविर स्थानीय ग्रामीणों के लिए राहतभरा साबित हुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे शिविरों के माध्यम से दूरस्थ और आदिवासी इलाकों में चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। इस पहल से न केवल बीमारियों का समय पर पता चलेगा बल्कि जागरूकता भी बढ़ेगी, जिससे भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को रोका जा सकेगा।

 

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page