9 सितंबर सोमवार का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से 9 सितंबर, सोमवार को कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। विशेष रूप से मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। इस दिन जहां मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है, वहीं मिथुन राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। कर्क राशि के लोगों के लिए भी नौकरी में सितारों का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।
इसके विपरीत, वृषभ राशि के लोगों को अपने व्यवसाय और नौकरी में अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। वहीं, धनु राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण के संकेत हैं। कुंभ राशि के जातकों को उपलब्धि मिलने या बिजनेस में टारगेट पूरा करने का अवसर मिलेगा। अन्य राशियों के लिए यह दिन सामान्य रहेगा।
मेष राशि
सकारात्मक: आज रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है और आपके विचारों को महत्व मिलेगा। कहीं से रुका हुआ पेमेंट प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। घर की साज-सज्जा और रखरखाव संबंधी योजनाएं बनेंगी।
नकारात्मक: किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसकी योजना बनाएं, जिससे सफलता मिलेगी। वाद-विवाद से बचें और व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दें। अनावश्यक मेल-जोल से दूरी बनाए रखें।
व्यवसाय: व्यवसाय में सुधार होगा, खासकर विदेश संबंधित व्यवसाय में। टैक्स और लोन से जुड़े दस्तावेज़ों को संभालकर रखें। सरकारी नौकरी में काम का बोझ अधिक रहेगा।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग: मल्टी कलर,
भाग्यशाली अंक: 2
वृष राशि
सकारात्मक: प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं। कुछ समय प्रकृति के साथ बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
नकारात्मक: मानसिक रूप से अकेलापन महसूस कर सकते हैं। बाहर की गतिविधियों में हिस्सा लेने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।
व्यवसाय: व्यवसाय में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। नौकरी में भी अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। कुछ मामलों में उसूलों से समझौता करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य:नियमित व्यायाम और योग पर ध्यान दें। स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद,
भाग्यशाली अंक: 7
मिथुन राशि
सकारात्मक: पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आप की भागीदारी रहेगी। दिनचर्या की सही योजना बनाएं और उसे व्यवस्थित रखें। इससे कार्य समय पर संपन्न होते जाएंगे।
नकारात्मक: वरिष्ठ और प्रभावशाली लोगों के साथ बहस से बचें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें।
व्यवसाय:कारोबार में मार्केटिंग और अनुभवियों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं।
स्वास्थ्य: सिर दर्द और तनाव जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। योग और मेडिटेशन पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: हरा,
भाग्यशाली अंक: 9
कर्क राशि
सकारात्मक: प्रियजनों से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा और प्रॉपर्टी में डील के लिए अनुकूल समय है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
नकारात्मक: नकारात्मक परिस्थितियों में संयम बनाए रखें। लेन-देन में लिखित कार्यवाही अवश्य करें।
व्यवसाय: व्यवसायिक विस्तार से पहले अधिक जानकारी प्राप्त करें। नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।
स्वास्थ्य: थकान और ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। उमस भरी गर्मी से बचाव करें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी,
भाग्यशाली अंक: 7
सिंह राशि
सकारात्मक: अपनी योग्यता और मेहनत पर विश्वास रखें, इससे सफलता अवश्य मिलेगी। नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात मानसिक शांति प्रदान करेगी।
नकारात्मक: चिड़चिड़ापन से बचें। विद्यार्थियों को करियर के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी चाहिए।
व्यवसाय: व्यवसायिक फैसलों में खुद निर्णय लें। किसी पर अधिक विश्वास न करें।
स्वास्थ्य: पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। गैस और बादी वाली चीजों से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग: हरा,
भाग्यशाली अंक: 6
कन्या राशि
सकारात्मक: लेन-देन संबंधी निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल है। दिनचर्या में कुछ नया लाने का प्रयास करें, इससे मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी।
नकारात्मक: अपरिचित लोगों से दूरी बनाए रखें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किरायेदारी संबंधी विवाद हो सकते हैं।
व्यवसाय: व्यवसाय में किसी काम से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें। स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से कार्य में गति आएगी।
स्वास्थ्य: पॉल्यूशन और धूप से बचाव करें। त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज,
भाग्यशाली अंक: 5
तुला राशि
सकारात्मक: फाइनेंस से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। किसी मित्र या रिश्तेदार की समस्या के समाधान में आपकी अहम भूमिका रहेगी। घर में खुशखबरी मिल सकती है।
नकारात्मक: किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर असमंजस रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा।
स्वास्थ्य: अत्यधिक व्यस्तता से थकान महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग: केसरिया,
भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक राशि
सकारात्मक: किसी समारोह या मीटिंग में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां आपकी योग्यता और विचारों को सराहा जाएगा।
नकारात्मक: मित्रों या रिश्तेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। अपनी गतिविधियों को किसी के समक्ष प्रकट न करें।
व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। किसी बेहतरीन आर्डर की प्राप्ति हो सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पाचन तंत्र से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: केसरिया,
भाग्यशाली अंक: 5
धनु राशि
सकारात्मक: महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है और कोई कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए शुभ संकेत हैं।
नकारात्मक: व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं।
व्यवसाय: क्वालिटी पर ध्यान दें। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रहेगा। सरकारी नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं।
स्वास्थ्य: असंतुलित खानपान से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: नीला,
भाग्यशाली अंक: 1
मकर राशि
सकारात्मक: किसी भी कठिन परिस्थिति का समाधान खोजने में सक्षम रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी योजना बनेगी।
नकारात्मक: घर में किसी अतिथि के आगमन से आपके कार्य रुक सकते हैं। रुपए-पैसे संबंधी विवाद से बचें।
व्यवसाय: व्यवसाय में किसी पर निर्भर रहने की बजाय अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। नौकरी में डॉक्यूमेंट संभालकर रखें।
स्वास्थ्य: खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी,
भाग्यशाली अंक: 7
कुंभ राशि
सकारात्मक:बच्चों के भविष्य को लेकर योजनाएं सफल होंगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में प्रगति होगी।
नकारात्मक: आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं, परंतु यह तात्कालिक हैं। बुजुर्गों का सम्मान बनाए रखें।
व्यवसाय: बिजनेस में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य: मौसम से बचाव करें। खान-पान का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: सफेद,
भाग्यशाली अंक: 4
मीन राशि
सकारात्मक: घर की साज-सज्जा में बदलाव करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है।
नकारात्मक: दिखावे के कारण कर्ज लेने की प्रवृत्ति से बचें। वरिष्ठ लोगों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें।
व्यवसाय: नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में नए अवसर सामने आएंगे।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: पीला,
भाग्यशाली अंक: 8