कबीरधाम: अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read

कबीरधाम। जिला कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में अवैध शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में साइबर सेल और थाना कुण्डा की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

209 पौवा देशी शराब बरामद

साइबर सेल को सूचना मिली थी कि थाना कुण्डा क्षेत्र के ग्राम डबरी निवासी सुमन दिवाकर भारी मात्रा में देशी शराब अवैध रूप से बिक्री के लिए अपने घर में छिपाकर रखे हुए है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक आशीष कंसारी और थाना कुण्डा प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान के नेतृत्व में टीम ने ग्राम डबरी में दबिश दी।

तलाशी के दौरान आरोपी सुमन दिवाकर के घर के कोठार से दो बड़े थैलों में कुल 209 पौवा देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई। प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब थी, जिसकी कुल कीमत 19,610 रुपये आंकी गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अवैध तरीके से शराब बेचकर धन अर्जित करना चाहता था। इस पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 219/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने जिले में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा और शराब जैसे अपराधों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस सफलता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल और डीएसपी पंकज पटेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल और थाना कुण्डा की टीम ने सराहनीय कार्य किया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक आशीष कंसारी, निरीक्षक महेश प्रधान, प्रधान आरक्षक वैभव कलचुरी, पियूष मिश्रा, उपनिरीक्षक विनोद खांडे, भोला यादव, आरक्षक अमित सिंह ठाकुर, गज्जू सिंह, विजय शर्मा, जलेश्वर, अनुज दिवाकर, और विकास श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक सख्त संदेश गया है, और यह साबित हो गया है कि जिले में कानून का राज कायम रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page