Kawardha: सागर ठाकुर की टीम कर रही हर परिस्थिति में बेजुबानों की सेवा

Pushpraj Singh Thakur
1 Min Read
  1. कवर्धा के युवा बेजुबानों की सेवा में इतने मगन हो चुके हैं की 45° की गर्मी और धूप हो या जोरदार बारिश हो, दिन हो या आधी रात सागर ठाकुर की टीम हर परिस्थिति में बेजुबानों की सेवा में तत्पर है। इसी कड़ी में कल 30 मई, गुरुवार को शहर के राजमहल कॉलोनी में एक नंदी जो कि बहुत अधिक चोटिल था जिसकी सूचना मिलते ही सागर ठाकुर की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटो के कड़े परिश्रम के बाद नंदी पर काबू पाकर उसका उपचार किया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।

इसी प्रकार आज 31 मई, शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे टीम को गुप्ता पारा से सूचना मिली कि एक नंदी तीन दिनों से एक नाले में फंसा हुआ था जो की नाले से निकल ही नहीं पा रहा था जहां मौके पर सागर की टीम पहुंची और लगभग 6 घंटे के प्रयास के बाद नंदी को सुरक्षित बाहर निकाला और उसका उपचार करके उसे मोहल्ले में सुरक्षित छोड़ा गया। जिसमें रमा ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, एकलव्य ठाकुर, हर्ष चंद्रवंशी युवराज साहू, प्रांजल मानिकपुरी, अनमोल ठाकुर, आर्यन ठाकुर रुद्र राजपूत और अन्य सदस्य शामिल थे।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page