राष्ट्रीय लोक दल के नेता अनुपम मिश्रा जी की उपस्थिति में किसान कल्याण फाउंडेशन के द्वारा किसान प्रतिभा सम्मान एवं नारी प्रतिभा रत्न सम्मान वृंदावन हाल में संपन्न हुआ

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read

रायपुर। किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा आयोजित “किसान प्रतिभा रत्न सम्मान एवं नारी प्रतिभा रत्न सम्मान समारोह” 24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ। लखनऊ से पधारे राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा जी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में उड़ीसा से दीपक कुमार गौड़ा, विजय श्रीवास्तव, श्रीश श्रीवास्तव, और शरद जी ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया, जिसके बाद आए हुए अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। किसान कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय लोक दल छत्तीसगढ़ प्रभारी घनश्याम प्रसाद यादव ने स्वागत भाषण में किसानों की स्थिति और आवश्यक सुधारों पर अपने विचार साझा किए। विजय श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय लोक दल के मार्गदर्शक चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चलने का आह्वान किया, जबकि श्रीश श्रीवास्तव ने संगठन के विस्तार और अनुपम मिश्रा जी के कार्यों की सराहना की।

विशेष अतिथि दीपक कुमार गौड़ा ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सुआ और भरथरी जैसे छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इसके अलावा नवनिर्वाचित फाउंडेशन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भेंट किए गए और किसानों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मीर अली साहब, समाजसेवी डॉ. जया द्विवेदी, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार डॉ. ममता साहू, और चित्रकला में ख्याति प्राप्त बलवीर विश्वकर्मा ने भी शिरकत की। सभी उपस्थित किसान भाई-बहनों और विशिष्ट अतिथियों का गमछा और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।

अनुपम मिश्रा ने अपने संबोधन में किसानों के साथ हो रहे अन्याय के मुद्दे को सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संयोजन में डॉ. सत्यजीत साहू ने मंच संचालन किया। समापन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page