मां राजिम जयंती महोत्सव: केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने की शिरकत, कई कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read

कवर्धा। अतरिया में मां राजिम जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, कवर्धा के पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू और अशोक साहू सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने मां राजिम की पूजा-अर्चना की और उनके जीवन एवं दर्शन से प्रेरणा ली।

कार्यक्रम में अतिथियों ने मां राजिम को शक्ति और साहस की प्रतीक देवी काली का अवतार बताया और उनके योगदान को याद किया। मां राजिम ने अपने जीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के अधिकारों और गरीबों की मदद के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

जयंती महोत्सव के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तुलसी राम साहू और संजय साहू ने नरेश साहू के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली। इसके अलावा, भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति भी कार्यक्रम में देखने को मिली। प्रमुख कार्यकर्ताओं में कामेश कुमार साहू, धर्मेंद्र साहू, महादेव साहू, घनश्याम साहू, बबलू साहू, गजेंद्र साहू, मोहन साहू, ललित साहू, सौवर्धन साहू, नंदलाल साहू और बिनोद साहू शामिल थे।

मां राजिम जयंती महोत्सव को क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है। इस कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी एक नई दिशा दी है।

 

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page