महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, जानिए कब मिलेंगे महिलाओं को 12000 रुपए

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read

महतारी वंदन योजना-कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान सीएम ने कहा, महतारी वंदन योजना के लिए विवाहित महिलाओं को साल के 12 हजार रुपए देने की योजना बन गई है. बहुत जल्द महिलाओं को 12 हजार रुपए दिया जाएगा.

महतारी वंदन योजना

पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया. सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल के एक महीने के भीतर ही राज्य के 18 लाख वंचित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही 25 दिसंबर को 12 लाख किसानों को 2 साल का बोनस मिलेगा. राज्य सरकार ने पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी है. इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

महतारी वंदन योजना

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग और वन विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉलों का भी अवलोकन किया. उन्होंने शिशु पोषण को बढ़ावा देने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल पर शिशुओं को हलवा खिलाया।

महतारी वंदन योजना

मुख्यमंत्री ने स्टॉल पर गर्भवती महिलाओं को पोषण किट और किशोरियों को उपहार भी वितरित किये। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल उपस्थित थे.

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page