गणतंत्र दिवस पर इतिहास रचेगी नारी शक्ति : आठ महिला पायलट्स उड़ाएंगी लड़ाकू जेट

"गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक पल: आठ महिला पायलट्स द्वारा उड़ाए जाएंगे लड़ाकू जेट्स, नारी शक्ति का नया पृष्ठ; एक महत्वपूर्ण क्षण जिसमें सामरिक गर्व और सशक्तिकरण का संदेश होगा।

Pushpraj Singh Thakur
Pushpraj Singh Thakur - Editor in Chief 47 Views
3 Min Read

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस भारतीय एयरफोर्स की फ्लाईपास्ट में नारी शक्ति का शानदार प्रदर्शन, 51 विभिन्न एयरक्राफ्ट शामिल; 29 फाइटर प्लेन, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 9 हेलिकॉप्टर, और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट में शामिल हैं। इन्हें 6 अलग-अलग बेस से ऑपरेट किया जा रहा है। इस दौरान, 8 महिला पायलट्स मिग और सुखोई जैसे विमानों का संभावित उड़ान करेंगी, लेकिन गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार इतनी संख्या में महिला पायलट फ्लाईपास्ट में भाग ले रही हैं।

वायुसेना के अनुसार: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले 45 विमानों में से 29 लड़ाकू विमान शामिल होंगे, जिनमें तेजस, राफेल, सुखोई, और मिग-29 शामिल हैं। साथ ही, नौ हेलीकॉप्टर, सात परिवहन विमान, और एक हेरिटेज विमान भी होंगे। इन विमानों को छह वायुसेना अड्डों से ऑपरेट किया जाएगा। तीन सुखोई-30 विमान फ्लाईपास्ट में त्रिशूल की आकृति बनाएंगे, जिसमें फ्लाइट पायलट आरती तोमर और मिग-29 विमान बाज की आकृति में उड़न भरेंगे, जिसमें फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुन्या ननजप्पा भी शामिल होंगी। परिवहन विमान ड्रोनियर, सी-17, और सी-130 को भी महिला पायलट्स उड़ाएंगी।

गणतंत्र दिवस परेड में 16 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, और 9 मंत्रालयों और विभागों की 25 झांकियां शामिल होंगी। इनमें शामिल राज्यों की सूची में अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश, और तेलंगाना शामिल हैं।

गणतंत्र दिवस परेड में, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, एविएशन और जलमार्ग मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान केंद्र (CSIR), निर्वाचन आयोग, और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) की 25 झांकियां भी शामिल होंगी।

गणतंत्र दिवस परेड में ISRO की झांकी में चंद्रयान-3 को मुख्य हाईलाइट बनाया जाएगा, जिसमें चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, सफल लैंडिंग, और इसके लैंडिंग पॉइंट ‘शिव शक्ति पॉइंट’ को भी दिखाया जाएगा। उत्तर प्रदेश की झांकी में भगवान राम, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद, महत्वपूर्ण होगा और इसमें मेरठ रैपिड रेल और नेक्स्ट जेनरेशन ब्रह्मोस मिसाइल भी शामिल होंगे, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ब्रह्मोस मिसाइल की मैन्युफैक्चरिंग के लिए राज्य में एक प्लांट डेवलप कर रही है।

 

Share This Article
Pushpraj Singh Thakur
By Pushpraj Singh Thakur Editor in Chief
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!