युवा नेतृत्व पर संगठन का भरोसा: उमंग पाण्डेय बने कबीरधाम भाजयुमो जिलाध्यक्ष

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में युवाओं को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपने की परंपरा के तहत कबीरधाम जिले में भी नया चेहरा सामने आया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया द्वारा घोषित सूची में कवर्धा के युवा नेता उमंग पाण्डेय को भाजयुमो जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

घोषणा के साथ ही जिले के कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजयुमो जिला अध्यक्ष का दायित्व संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि जिले में पार्टी के युवा मोर्चा की गतिविधियों, कार्यक्रमों और संगठन विस्तार की जिम्मेदारी इसी पद पर होती है।

उमंग पाण्डेय का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति में अपनी पहचान बनाई। नगर पालिका में दो पंचवर्षीय कार्यकाल तक पार्षद रहे, नेता प्रतिपक्ष और सभापति जैसे दायित्व निभाए। इसके साथ ही वे पूर्व में प्रदेश व जिला स्तर पर भाजयुमो के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

सामाजिक गतिविधियों, सार्वजनिक आयोजनों और संगठनात्मक कार्यों में उनकी निरंतर सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है। लंबे समय से पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता और प्रतिबद्धता इस नियुक्ति के पीछे प्रमुख कारण मानी जा रही है।

इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक भावना बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उमंग पाण्डेय को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page