अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां अधिवेशन: राजनांदगांव में होने वाले आयोजन हेतु कवर्धा की छात्र शक्ति है तैयार

Pushpraj Singh Thakur
1 Min Read

कवर्धा। राजनांदगांव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसका नाम आचार्य श्री विद्यासागर जी के सम्मान में रखा गया है। यह अधिवेशन 3 से 5 जनवरी तक चलेगा। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन के तहत शिक्षा और समाज से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी, जो युवा तरुणाई को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

इस उपलक्ष्य में कवर्धा के पीजी महाविद्यालय में प्रदेश के संगठन मंत्री श्री महेश साकेत जी की उपस्थिति में पोस्टर विमोचन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री गजाधर वर्मा, तुलसी, मिथलेश, वेदांत, विनय, ईश्वर सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अधिवेशन का उद्देश्य शिक्षा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ युवाओं को प्रेरित करना है। हर साल आयोजित होने वाला यह अधिवेशन विद्यार्थी परिषद के लिए प्रेरणा और दिशा का केंद्र होता है।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page