जिला कबीरधाम प्राइवेट स्कूल संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन संपन्न

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read

कबीरधाम। जिला कबीरधाम प्राइवेट स्कूल संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन नगर के अभ्युदय स्कूल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित निर्वाचन समारोह में जिले के सभी निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसके पश्चात निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन जिले के संरक्षकगण रामशरण चंद्रवंशी, सपन चोपड़ा एवं आशीष अग्रवाल द्वारा सर्वसम्मति से निर्वाचन अधिकारी के रूप में किया गया।

इस निर्वाचन में अश्वनी श्रीवास को पुनः बहुमत के साथ जिलाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के जिला संयोजक के रूप में संजय सिंह एवं केंद्रीय शिक्षा बोर्ड जिला संयोजक के रूप में डॉ. आदित्य चंद्रवंशी का चयन किया गया।

संगठनात्मक विस्तार के तहत लक्मण चंद्रवंशी को जिला सचिव चुना गया, जबकि जिला उपाध्यक्ष के पदों पर डॉ. अतुल देव वर्मा, शिवनारायण यादव, वीरेंद्र गेंड्रे, सद्धाम खान एवं द्वारिका चंद्रवंशी को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।

जिला कोषाध्यक्ष के रूप में राजू राम सिन्हा, सहसचिव के रूप में कमलेश चंद्रवंशी एवं लोमश चंद्रवंशी का चयन हुआ। वहीं, जिला मीडिया प्रभारी के पद पर अवधेश देवांगन को जिम्मेदारी सौंपी गई।

निर्वाचन प्रक्रिया के पश्चात सभी चयनित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और उन्हें आगामी कार्ययोजना के लिए कार्यभार सौंपा गया।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page