विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल संगठन विस्तार को लेकर लगातार ग्रामों में पहुंच कर रहे बैठक आयोजित साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ रहे।

मंगलवार को दुर्गेश देवांगन जिला सह संयोजक बजरंग दल, प्रखंड मंत्री विश्व हिंदू परिषद कवर्धा सागर साहू पहुंचे पलानसरी

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read

कवर्धा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल लगातार कबीरधाम जिले के ग्रामों में युवाओं के माध्यम से हिंदुत्व को लेकर अपने धर्म के प्रति कैसे निष्ठावान बने इस जागरूकता को लेकर संपर्क साध रही हैं, इसी तारतम्य में मंगलवार को हिंदू वीर दुर्गेश देवांगन जिला सह संयोजक बजरंग दल, प्रखंड मंत्री सागर साहू पहुंचे पलानसरी जहां लगभग 70 युवाओं ने ली विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल की सदस्यता।

हिंदू वीर दुर्गेश देवांगन ने ग्रामवासियों को बताया नेक बनो_एक बनो का संदेश देते हुए अपने धर्म के प्रति स्वावलंबी, निष्ठावान,साहसी,बलवान बने ,साथ ही की 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा के दिन हमारे राज्य,शहर, नगर, ग्राम, हर गली मोहल्ला सभी जगहो पर भंडारे का प्रबंध करें जिससे कोई भी गरीब परिवार उस दिन भूखा पेट ना सोए और मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा को महा दीपावली उत्सव के रूप में मानने की सभी सनातनियों भाइयों से अपील किए।

तो वही प्रखंड मंत्री सागर साहू ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए संगठन के स्थापना से लेकर कार्यशैली को बताते हुए,बढ़ते धर्मांतरण,गौ तस्करी, लव जिहाद,जैसे मुद्दों पर विचार रखते हुए किस प्रकार यह सब रोक सके इसकी विस्तृत जानकारी कानून के तहत ग्रामवासियों को दी गई।

बैठक में साथ ही हर मंगलवार हनुमान चालीसा पाठ,एवं हफ्ते में एक दिन मंदिरों की साफ_सफाई गांव को किस प्रकार स्वच्छ रख सके,जब किसी से मिले तो जय श्री राम बोले इस पर चर्चा की गई।

 

विस्तार बैठक में हिंदू वीर दुर्गेश देवांगन,एवं डॉक्टर सुखचैन चंद्रवंशी विश्व हिंदू परिषद अर्चक पुरोहित संत महंत मठ मंदिर संपर्क प्रमुख दुर्ग विभाग, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री सागर साहू विश्व हिंदू परिषद ग्राम सोनबरसा अध्यक्ष राधे यादव,एवं जय सिंह सहित बड़ी संख्या में मुख्य रूप से ग्राम के युवा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page