युवा नेतृत्व पर भरोसा: उमंग पाण्डेय बने कबीरधाम भाजयुमो जिलाध्यक्ष

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने एक बार फिर युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कबीरधाम जिले में भाजयुमो की कमान उमंग पाण्डेय को सौंपी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव एवं युवा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया द्वारा जिलाध्यक्षों की घोषणा के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि संगठन अब अनुभवी और जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के पक्ष में है।

उमंग पाण्डेय का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू होकर नगर निकाय की सक्रिय भूमिका तक पहुंचा है। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं और दो पंचवर्षीय कार्यकाल तक पार्षद, नेता प्रतिपक्ष व सभापति जैसे दायित्व निभा चुके हैं। इसके साथ ही वे पूर्व में भाजयुमो के प्रदेश एवं जिला स्तर पर प्रभारी की भूमिका में भी सक्रिय रहे हैं। सामाजिक कार्यों और सार्वजनिक आयोजनों में उनकी भागीदारी ने उन्हें युवाओं के बीच एक सशक्त पहचान दी है।

जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के लिए कई नामों पर चर्चा के बीच संगठन ने उमंग पाण्डेय पर विश्वास जताया। यह दायित्व न केवल पार्टी गतिविधियों को गति देने का है, बल्कि जिले में युवाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें राजनीतिक व सामाजिक दिशा देने की जिम्मेदारी भी अपने साथ लेकर आता है।

घोषणा के बाद से ही कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक भावना बोहरा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page