निर्यात को बढ़ावा देने डीजीएफटी का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

निर्यात को बढ़ावा देने डीजीएफटी का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read
निर्यात को बढ़ावा देने डीजीएफटी का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

 

28 दिसम्बर 2023 को, जिला पंचायत के सभाकक्ष में डीजीएफटी नागपुर ने जिले में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में अतिरिक्त कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री देवलाल पुसाम ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर, सहायक संचालक, एमएमएमई श्री किशोर इरपाते, मुख्य प्रबंधक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र श्री सनत कुमार महाराणा, जोनल आफिस भिलाई और इंडिया पोस्ट के अधिकारी, डीजीएफटी नागपुर के अधिकारी शामिल थे।

एक दिवसीय कार्यशाला में जिले के विभिन्न व्यापारी, उद्योग स्वामी तथा स्वयं सहायता समुह के महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा निर्यात संबंधी अपना अनुभव साझा किया। डीजीएफटी के टीम द्वारा निर्यात कैसे करे, फायनेंस का भाग, आईईसी का पंजीकरण तथा डीजीएफटी के स्कीम का लाभ लेने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही जिले को एक्सपोर्ट हब बनाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं जानकारी प्रदान किया गया। डीजीएफटी के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु छत्तीसगढ़ के छः जिले में कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है तथा आगामी दिनों में शेष 27 जिलों में भी कार्यशाला आयोजन करने की जानकारी प्रदान की गई।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page