Ram Mandir Ayodhya : प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल

आयोध्या में प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा देश मना रहा दीपावली

Pushpraj Singh Thakur
6 Min Read

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज आयोध्या में प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित रामकथा, अखण्ड रामायण कथा एवं मानस गायन कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्राम बारदी, ग्राम सेमो में आयोजित श्री रामकथा, अखण्ड रामायण कथा एवं मानस गायन तथा ग्राम बैजलपुर के मड़ई मेला में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने रामकथा कथा और मड़ई मेला में भगवान राम की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्राम आछी के मनकुंन्ना नदी तट के समीप नवदुर्गा मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके पहले मनकुंन्ना नदी की पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासी की मांग पर ग्राम बारदी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख एवं शौचालय निर्माण के लिए 3 लाख तथा ग्राम के समग्र विकास के लिए ग्रामवासियों को भरोसा दिलाया।

Ram Mandir

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि आज अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा पर पूरा भारत राममय हो गया है। अनेक मंदिरों में सीधा प्रसारण से श्रद्धालु अयोध्या से जुड़े रहे और इसका साक्षी बने है। उन्होंने कहा कि आज प्रभु श्री रामचन्द्र जी 500 साल बाद अपने घर मे विराजित हो रहे है। आज पूरा देश दीवाली मना रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम भारतीय जन चेतना के प्रतिमूर्ति है। इस दिन के लिए हमारे पूर्वजों ने प्रतीक्षा की थी। प्रतीक्षा करते-करते कई पीढियां गुजर गई। उन्होंने कहा कि आज हर घर मे दिया जलाकर श्री रामचन्द्र जी की वापसी का त्यौहार मनाए। प्रभु श्रीराम चंद्र की आगमन के लिए दीपावली की तरह घर-घर दीप जलाकर का स्वागत करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल है। हमारे भाँचा भगवान राम को उनका दिव्य मंदिर मिला। इस मौके पर छत्तीसगढ़ से कई टन चावल, सब्जी भेजा गया। आज देश भर में सभी जगह दीप उत्सव भी मनाया जा रहा है। हम सभी को इसमें शामिल होकर इस उत्सव में भागीदारी होकर खुशियां मानना है।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्राम बारदी में आयोजित श्री रामकथा मे कथा का श्रवण किया। रामकथा में विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा राम के कथाओं का वाचन किया। इस दौरान महावीर मानस मंडली, संत समागम मानस मंडली, मोर तुलसी के बिरवा, शिव मानस मंडली और तुलसी मानस मंडली ने रामकथा की प्रस्तुति दी। आयोध्या मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर ग्राम से शहर तक और पूरा देश राममय भक्ति में लीन है। इस दौरान श्री पोखराज परिहार, श्रीराम प्रसाद बघेल, श्री जग्गू साहू, श्री उमंग पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रामभक्त और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को दिलाने का किया जा रहा कार्य-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा श्रीगुहा निषादराज जयंती समारोह में हुए शामिल

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कवर्धा में आयोजित श्रीगुहा निषादराज जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने जयंती पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समाज द्वारा भवन निर्माण की मांग पर हर संभव पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने शासन की योजनाओं की जानकारी दी।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार मोदी की गारन्टी को पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवार को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृत दी है। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी किया जा रहा है। राशनकार्डधारी परिवारों को अगले 5 साल तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इससे 67 लाख 92 हजार 153 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया गया है। 02 वर्ष के धान के बोनस राशि 3 हजार 716 करोड़ रूपए 13 लाख किसानों के खाते में हस्तांरित किया है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए 12 सौ करोड़ रूपए बजट में प्रावधान कर लिया गया है। प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की राशि माताओं के खाते में डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रूपए में की जाएगी। इसके लिए 4000 रूपए बोनस का भी प्रवधान है। कार्डधारियों को 500 रूपए में सिलेंडर दिया जाएगा। भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बेहतर शिक्षा के लिए रायपुर में विद्यार्थियों के लिए एक और नालंदा परिसर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वादो को मोदी की गारंटी में पूरा किया जाएगा। इस दौरान श्री पोखराज परिहार, श्रीराम प्रसाद बघेल, श्री जग्गू साहू, श्री उमंग पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रामभक्त और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share This Article
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।
error: Content is protected !!