रामोत्सव 2024 : कवर्धा में भव्य रामोत्सव का हुआ आयोजन, भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे कवर्धा के रामभक्त

अयोध्या में प्रभु श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर कवर्धा के पटेल मैदान में भव्य रामोत्सव भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ अयोजन 

Pushpraj Singh Thakur
1 Min Read

कवर्धा। अयोध्या में प्रभु श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कवर्धा के पटेल मैदान में भव्य रामोत्सव का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम से पूरा शहर राम भक्तिमय से गुंज उठा। सर्व प्रथम दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप की रोशनी से पूरा मैदान दीपावली की तरह रौशन हो उठा। सुगम संगीत भगवा भारत के भक्तिमय संगीत संध्या से सबका मन राम भक्ति में लीन हो गया। इसके बाद लोकरंग अर्जुंदा के संग भक्ति मय संगीत की संध्या सजेगी।

रामोत्सव

जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, अजीत चंद्रवंशी, उमंग पाण्डेय, चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, श्रीकांत उपाध्याय, आनंद मिश्रा, कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला पंचायत संदीप अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page