अब NIA करेगी साधराम यादव हत्याकांड की जांच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने मैराथन बैठक के बाद लिया निर्णय

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read
साधराम यादव हत्याकांड की NIA जांच

कवर्धा। कवर्धा के लालपुर कला गांव में गौसेवक साधराम यादव  हत्याकांड की जांच अब NIA करेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है कि अब साधराम हत्याकांड की NIA जांच होगी। साधराम के परिजनों से मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने विस्तृत चर्चा की। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा और सीएम साय ने मैराथन बैठक के बाद ये निर्णय लिया। झीरमघाटी कांड के बाद छत्तीसगढ़ में ये दूसरा मामला होगा, जिसकी NIA जांच द्वारा की जाएगी।साधराम यादवराममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व गला रेत कर की गई थी हत्या

आपको बता दें कि कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर कला गांव के नर्सरी के पास 20 जनवरी की रात को साधराम यादव (50) की शव मिली थी, जो गोशाला में चरवाहा का काम करता था। इस हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से एक नाबालिग है।

इस मामले में दो आरोपियों का आतंकी कनेक्शन भी सामने आया है
साधराम यादव हत्याकांड के मामले में कवर्धा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि हत्या के दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधि से संलिप्त होने के प्रमाण पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सेक्शन 16 (UAPA) टेररिस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं पुलिस के हाथ कई अहम सुराग भी लगे हैं।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page