श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में रिमझिम फुहारों के बीच मना ग्रीन डे

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read

सिंघनपुरी/कवर्धा: प्रकृति की सुरम्यता का प्रतीक – ‘‘हरियाली और श्रावण मास” में ये हरी-भरी वादियाँ, कितना आनंदित करता हैं – यह दृश्य। यहाँ बात हो रही है श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा में मनाए गए “ग्रीन डे” की। इस आयोजन में प्री-प्राईमरी विंग को हरे-भरे गुब्बारों एवं कई प्रकार के हरे रंगों की थीम जैसे हरे-हरे पत्ते, पौधे, कट-आऊट आदि से सुसज्जित किया गया था, जिस दृश्य को देखकर मन रोमांचित और पुलकित हो रहा था, इस तारतम्य में नन्हें-मुन्ने सितारे हरे रंग के पोशाकों जैसे छत्तीसगढ़ महतारी, रोबोट, पृथ्वी माता, वकील, शिक्षक, सावित्री बाई फूले, नरेन्द्र मोदी, रानी, फौजी, राजा, इंद्रधनुष, परी, पेड़, अंतरिक्षयात्री, तीजन बाई, आम का पौधा आदि विविध परिधानों जो पूरी तरह से हरियाली थीम पर आधारित था। जिस में सज-धजकर आए हुए थे, जिन्होंने रिमझिम फुहारों से भी लोहा लेते हुए अपनी कलात्मकता का परिचय दिया, जिसका संपूर्ण विद्यालय परिवार ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

 

इस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा 1लीं से 2रीं वर्ग में स्वर्णा ठाकुर कक्षा 1लीं ने प्रथम, धैर्य चंद्रवंशी 1लीं ने द्वितीय एवं विहान तिवारी और तशनीम फातिमा 2रीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3रीं से 5वीं वर्ग में कक्षा 3रीं के हर्ष सोनी ने प्रथम, निधि भट्ट ने द्वितीय, दिव्यांश वर्मा और पारूल वैष्णव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन के संबंध में विद्यालय के डायरेक्टर डाॅ. आदित्य चंद्रवंशी एवं प्राचार्या श्रीमती एम. शारदा ने कहा कि छ.ग. एक समृद्ध राज्य है और इस राज्य का पहला त्यौहार हरियाली अपना विशेष महत्व रखता है, इसी श्रृंखला से जोड़ने व प्रकृति के महत्व को सृजित करने के उद्देश्य में यह आयोजन किया गया, जिनमें सभी बच्चों ने अपनी नयना विराम झांकियाँ प्रस्तुत की जो प्रशंसनीय है।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page