नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार के आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने किया रायपुर से गिरफ्तार

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read

कबीरधाम: दामापुर चौकी, थाना कुंडा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने और शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दामापुर चौकी क्षेत्र के एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी और नाबालिग लड़की रायपुर में हैं। यह जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस की एक टीम को रायपुर भेजा गया, जहां आरोपी और नाबालिग लड़की को ढूंढ निकाला गया और लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में लड़की ने बताया कि आरोपी, खुमान दास मानिकपुरी (20 वर्ष), निवासी बिरोदा थाना अभनपुर जिला रायपुर, ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64, 3(5) बी.एन.एस. और धारा 04 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

इस कार्यवाही में उप निरीक्षक विमल लावनिया और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचाया जा सका और आरोपी को जेल भेजा गया।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page