कबीरधाम जिले के 59 मेघावी विद्यार्थियों को मिली नई उड़ान, उपमुख्यमंत्री ने स्वेच्छा अनुदान से 3 लाख 45 हज़ार का चेक प्रदान किया

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read

कबीरधाम। कबीरधाम जिले के 59 मेघावी विद्यार्थियों को उड़ान मिली है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिले के प्रवास के दौरान इन विद्यार्थियों को स्वेच्छा अनुदान के रूप में 3 लाख 45 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। इस राशि में कक्षा दसवीं के 49 मेघावी विद्यार्थियों को 5-5 हजार रुपए की प्रति मान से 2 लाख 45 हजार रुपए और कक्षा बारहवीं की 10 मेघावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपए की प्रति मान से 1 लाख रुपए का चेक शामिल है। चेक का वितरण कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और उच्च कैरियर निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सफलता की कोई शॉर्टकट नहीं होती और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे संगति और नशे से दूर रहने की सलाह दी, साथ ही नियमित रूप से अच्छी किताबें और साहित्य पढ़ने की भी प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला भट्ट, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, रामप्रसाद बघेल, मनीराम साहू, उमंग पाण्डेय, पवन जायसवाल, और अनिल साहू समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page