नेशनल हाईवे पर बढ़ रही दुर्घटनाएं: कांकेर शहर में गाड़ियों की तरह घूमती गायें

Harsh Dongre
Harsh Dongre - Editor Kanker 31 Views
2 Min Read

कांकेर: पिछले कुछ महीनों में नेशनल हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं ने प्रशासन और आम जनता के बीच चिंता का विषय बना दिया है। खासकर, कांकेर शहर के सड़कों पर बेखौफ घूमती गायें इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन रही हैं।

गायों का सड़क पर आना और उनमें से कई का बिना किसी नियंत्रण के घूमना, दुर्घटनाओं की वजह बन रहा है। सड़क पर घुमती गायें न केवल वाहनों के लिए बड़ा खतरा पैदा करती हैं, बल्कि वाहन चालकों को अनचाही स्थिति में डाल देती हैं, जिससे अचानक ब्रेक लगाना और दिशा बदलना पड़ता है। इससे अक्सर सड़क पर दुर्घटनाएं होती हैं, जिससे कई बार जान-माल की हानि होती है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से चल रही है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कई बार गायों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन स्थायी समाधान की कमी के कारण समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

इस समस्या का समाधान निकालने के लिए नागरिकों और प्रशासन को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। सड़क पर घूमती गायों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजने के साथ-साथ, लोगों को भी इस समस्या की गंभीरता को समझना होगा और सड़क पर अपने वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा।

सभी से अपील है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए, प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग करें ताकि दुर्घटनाओं की दर में कमी लाई जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!