सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु कबीरधाम में गौ माता को रेडियम बेल्ट बांधने का अभियान शुरू

Pushpraj Singh Thakur
2 Min Read

कवर्धा – यातायात पुलिस विभाग कबीरधाम एवं गौ सेवा संस्था द्वारा आज दिनांक 06 अगस्त 2024 को एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में गौ माता और मनुष्यों की जान बचाना है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में कई गौ माता एवं लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसे देखते हुए इस अभियान की आवश्यकता महसूस की गई।

इस अभियान के अंतर्गत गौ माता को रेडियम बेल्ट बांधने का कार्य शुरू किया गया है। इन बेल्टों में लगे रेडियम की चमक के कारण रात के समय वाहन चालकों को दूर से ही गौ माता की उपस्थिति का पता चल सकेगा, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। कवर्धा क्षेत्र में कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनमें न केवल गौ माता बल्कि लोगों की भी जान चली गई है। यह एक गंभीर और दुखद स्थिति है, जिसे इस अभियान के माध्यम से सुधारा जा सकता है।

कबीरधाम

यातायात पुलिस विभाग एवं गौ सेवा संस्था के इस संयुक्त प्रयास का मुख्य उद्देश्य न केवल गौ माता की सुरक्षा करना है, बल्कि मनुष्य जीवन को भी सुरक्षित बनाना है। इस अभियान के तहत किसी भी जरूरतमंद जीव को मदद पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। यदि आप किसी जीव को तकलीफ में देखें, तो कृपया तुरंत संपर्क करें: 8827488006।

सागर ठाकुर ने बताया की यह प्रयास जीवन को बचाने के लिए है, और  उम्मीद है कि इस पहल से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और सभी जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। इस अभियान में सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की जाती है ताकि हमारे समाज को एक सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण मिल सके।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page