छत्तीसगढ़: रविवार को सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के शरहदी इलाके के डब्बा कुन्ना में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 3 हार्डकोर माओवादियों को मार गिराया है, इसकी पुष्टि पुलिस द्वारा की गई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 2 इनामी नक्लसियों सहित कुल 3 माओवादियों को मार गिराया है।
दो इनामी नक्सलियों पर पहले से ही 5-5 लाख का इनाम रखा गया था, जिनमें से एक कांगरवेली कमेटी के सदस्य सोमा माढ्वी भी शामिल थीं। मुठभेड़ में एलओएस कमांडर कुहरामी लक्ष्मण भी मारे गए हैं।
मौके से बरामद की गई सामग्री में बंदूकें, पिस्टल, हैंडग्रेनेट, रॉकेट लॉन्चर, पिट्ठू बैग, वॉकी टॉकी, और नक्सल साहित्य सहित कई चीजें शामिल हैं। पुलिस अब मारे गए नक्सलियों की पहचान और उनसे जुड़े अन्य विवरणों की जांच कर रही है।