बढ़ते अपराध के विरोध में कांग्रेस का मौन प्रदर्शन

Harsh Dongre
Harsh Dongre - Editor Kanker 30 Views
2 Min Read

कांकेर : प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों, जैसे दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को मौन धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें भाजपा सरकार की नाकामी पर नाराजगी व्यक्त की गई।

ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा सरकार के नौ महीनों के शासन में छत्तीसगढ़ की महिलाएं असुरक्षित हो गई हैं। प्रदेश में रोज-रोज सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं और सरकार इन घटनाओं पर मूकदर्शक बनी हुई है। इस प्रकार की लचर कानून व्यवस्था के कारण महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।

मौन प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस ने पुराने बस स्टैंड में सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें बीरेश ठाकुर, तरेंद्र भंडारी, सुनील गोस्वामी, नरेंद्र यादव, हेमनारायण गजबल्ला, यासीन करानी, रोमनाथ जैन, मनोज जैन, रोहिदास शोरी, मकबूल खान, मिथलेश शोरी, यास्मीन खान, रोशन आरा, हेमलाल नाग, अजय रेणु, नरेश बिछिया, मतीन खान, खोमेंद्र उइके, गफ्फार मेमन, रमाशंकर दरों, विनय सिंह ठाकुर, शिवांकित, अजय ठाकुर, सुरेश नाग, महेंद्र नायक आदि शामिल थे।

कांग्रेस ने प्रदेश की वर्तमान कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए, सरकार से तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने की मांग की है ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!