छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2025 के लिए जारी की छुट्टियों की सूची, जानें किन-किन त्योहारों पर रहेगा अवकाश

Harsh Dongre
Harsh Dongre - Editor Kanker 68 Views
2 Min Read

रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2025 के लिए राज्य में सार्वजनिक एवं ऐच्छिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2025 में विभिन्न महत्वपूर्ण त्योहारों और विशेष अवसरों पर अवकाश रहेगा। ऐच्छिक अवकाशों में से शासकीय कर्मियों को अपनी सुविधा अनुसार 3 अवकाश लेने की पात्रता होगी।

प्रमुख सार्वजनिक अवकाश

1. माँ शाकंभरी जयंती और छेरछेरा – 13 जनवरी, सोमवार

2. महाशिवरात्रि – 26 फरवरी, बुधवार

3. होली – 14 मार्च, शुक्रवार

4. भक्त माता कर्मा जयंती – 25 मार्च, मंगलवार

5. ईद-उल-फितर – 31 मार्च, सोमवार

6. महावीर जयंती – 10 अप्रैल, गुरुवार

7. डॉ. अंबेडकर जयंती – 14 अप्रैल, सोमवार

8. गुड फ्राइडे – 18 अप्रैल, शुक्रवार

9. बुद्ध पूर्णिमा – 12 मई, सोमवार

10. ईद-उल-जुहा (बकरीद) – 7 जून, शनिवार

11. हरेली – 24 जुलाई, गुरुवार

12. विश्व आदिवासी दिवस – 9 अगस्त, शनिवार

13. रक्षाबंधन – 9 अगस्त, शनिवार

14. स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त, शुक्रवार

15. कृष्ण जन्माष्टमी – 16 अगस्त, शनिवार

16. हरितालिका (तीज) – 26 अगस्त, मंगलवार

17. ईद-ए-मिलाद – 6 सितंबर, शनिवार

18. दशहरा (विजयादशमी) – 2 अक्टूबर, गुरुवार

19. महात्मा गांधी जयंती – 2 अक्टूबर, गुरुवार

20. दीपावली – 20 अक्टूबर, सोमवार

21. छठ पूजा – 27 अक्टूबर, सोमवार

22. गुरु नानक जयंती – 5 नवंबर, बुधवार

23. गुरु घासीदास जयंती – 18 दिसंबर, गुरुवार

24. क्रिसमस – 25 दिसंबर, गुरुवार

विशेष सूचना

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), रामनवमी (6 अप्रैल), और मोहर्रम (6 जुलाई) को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है। इसके अलावा, ऐच्छिक अवकाशों की सूची में भी विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव शामिल किए गए हैं, जिनमें से शासकीय कर्मचारियों को तीन अवकाश चुनने का अधिकार होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम विभिन्न समुदायों के त्योहारों और सांस्कृतिक पर्वों को सम्मान देने और राज्य में समरसता बनाए रखने का प्रयास है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!