लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में मास्टर प्लान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा सीट से किया प्रत्याशी घोषित

इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस आर या पार ले मुकाबले में नजर आ रहा है।

Pushpraj Singh Thakur
3 Min Read
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 39 उम्मीदवारों का नाम शामिल किया गया है। इसमें से छत्तीसगढ़ राज्य में 6 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस बार राजनांदगांव लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी और आलाकमान का आभार जताया है।

भूपेश बघेल

भूपेश बघेल ने ट्विटर पर एक मैसेज पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शीर्ष नेतृत्व ने मुझे राजनांदगांव लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए आदेशित किया है। इस विश्वास के लिए पार्टी और शीर्ष नेतृत्व का आभार। संस्कारधानी राजनांदगांव से प्रत्याशी होना सौभाग्य है। माँ बम्लेश्वरी की कृपा और जनता के आशीर्वाद से इस बार का चुनाव राजनांदगांव की जनता लड़ेगी और जीतेगी। सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं।”

छत्तीसगढ़ की 11 में से 6 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (राजनांदगांव लोकसभा), विकास उपाध्याय (रायपुर लोकसभा), ताम्रध्वज साहू (महासमुंद लोकसभा), राजेन्द्र साहू (दुर्ग लोकसभा), ज्योत्सना महंत (कोरबा लोकसभा) और डॉ. शिव डहरिया (जांजगीर-चांपा) से मैदान में उतारा है।

भूपेश बघेल

यह घोषणा कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे दिखाई देता है कि पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपेक्षा उन्हें नहीं भुलाई गई है और पार्टी की वरिष्ठता को मान्यता मिली है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भूपेश बघेल की उम्मीदवारी से पार्टी को उपकंठा तो होगा ही, बल्कि उन्हें जनमानस का भी समर्थन मिलेगा। राज्य के निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिष्ठित होने के कारण भूपेश बघेल की इस उम्मीदवारी से कांग्रेस को वोटों की कमी का कोई खतरा नहीं रहेगा।

Share This Article
Follow:
आप सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान में India News के जिला ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर रहे हैं। आप सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं डिजाइनर भी हैं।

You cannot copy content of this page